फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   man shot himself on the temple with pistol in Bahadurgarh condition critical

Bahadurgarh: युवक ने खुद को कनपटी पर पिस्तौल से मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 23 Dec 2024 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 09:46 AM IST
सार

युवक की पहचान राहुल निवासी आवली गुमाना के रूप में हुई है। बताया गया है कि राहुल 20 दिन पहले ही अपने घर से यहां आकर रहने लगा था। अभी यह नहीं पता चला है कि जिस पिस्तौल से युवक ने खुद को गोली मारी है वह अवैध था या लाइसेंसी।

विज्ञापन
man shot himself on the temple with pistol in Bahadurgarh condition critical
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर स्थित ओमेक्स गैलरिया मार्केट के फ्लैट में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की  सुबह पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार ली। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पुलिस को मिली। सेक्टर 6 थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक ने गोली क्यों और किन परिस्थितियों में मारी, इस बारे में अभी कोई पता नहीं चला है। युवक की पहचान राहुल निवासी आवली गुमाना के रूप में हुई है। बताया गया है कि राहुल 20 दिन पहले ही अपने घर से यहां आकर रहने लगा था। अभी यह नहीं पता चला है कि जिस पिस्तौल से युवक ने खुद को गोली मारी है वह अवैध था या लाइसेंसी, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed