{"_id":"62c3fd39caf26e4d8e45296d","slug":"loot-with-man-by-giving-lift-in-car-at-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: कार में लिफ्ट देकर युवक से लूटे 15 हजार रुपये, जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गया था, आरोपियों ने दोबारा पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: कार में लिफ्ट देकर युवक से लूटे 15 हजार रुपये, जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गया था, आरोपियों ने दोबारा पकड़ा
Tue, 05 Jul 2022 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:30 PM IST
सार
हिसार जिले के गांव पुट्ठी का अमीर पुत्र आजाद सिंह दिल्ली के गांव घेवरा की चोर गली में रहता है। वह किसी काम से गांव दुजाना गया था। सोमवार देर रात उसको दुजाना से घेवरा जाना था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ में सोमवार आधी रात के बाद दो लड़कों ने अपनी कार में लिफ्ट देकर एक राहगीर से 15 हजार रुपये छीन लिए और राहगीर को धमकी देकर फरार हो गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हिसार जिले के गांव पुट्ठी का अमीर पुत्र आजाद सिंह दिल्ली के गांव घेवरा की चोर गली में रहता है। वह किसी काम से गांव दुजाना गया था। सोमवार देर रात उसको दुजाना से घेवरा जाना था। रात के वक्त बस मिल नहीं सकती थी, इसलिए उसने एक ट्रक से लिफ्ट मांग ली। ट्रक में सवार होकर वह बहादुरगढ़ तक आ गया। अपने रास्ते के हिसाब से ट्रक वालों ने अमीर को झज्जर रोड पर सेक्टर-2 मोड़ के पास उतार दिया। उस समय रात के करीब 2 बजे थे। कुछ ही मिनट बाद एक काले रंग की सैन्ट्रो कार वहां आई, जिसमें दो लड़के बैठे थे। अमीर ने उनसे बहादुरगढ़ बस अड्डा जाने के लिए लिफ्ट मांगी। वह गाड़ी में पीछे बैठ गया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दूरी पर चलते ही उन्होंने गाड़ी को बायीं तरफ मोड़ दिया। इस पर उसे शक हुआ और वह चलती गाड़ी से कूद गया। लेकिन युवकों ने गाड़ी वापस मोड़ कर उसके पीछे भगा दी और झज्जर रोड पर उसे पकड़ लिया। कार वाले युवकों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देकर फरार हो गए। सुबह होने पर अमीर सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन