फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Journalist murder bike rider shot dead in Jhajjar

Haryana Crime: झज्जर में पत्रकार की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दागी गोलियां, मरने से पहले बताए 8 लोगों के नाम

Mon, 19 May 2025 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 May 2025 07:45 PM IST
सार

झज्जर में बदमाशों ने एक पत्रकार को गोलियों से भून दिया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह घर के बाहर टहल रहा था। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने गोलियां चला दी। 

विज्ञापन
Journalist murder bike rider shot dead in Jhajjar
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के गांव लुहारी में घर के बाहर टहल रहे पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम को मृतक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


लुहारी गांव निवासी पत्रकार धर्मेंद्र चौहान रविवार रात लगभग 7 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रहे थे। इस दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने धर्मेंद्र चौहान के सिर पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से धर्मेंद्र चौहान को गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात धर्मेंद्र चौहान ने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र चौहान पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। इसके लिए पुलिस की कई टीम में भी बनाई गई है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे आशीष चौहान ने पुलिस में शिकायत दी है कि 18 मई की रात को उसके पिता धर्मेंद्र खाना खाकर हर रोज की तरह घर से टहलने के लिए बाहर गए थे। उनका मकान लोहारी-पटोदी सड़क पर है। उसके पिता ज्यादातर सड़क के किनारे घूमते थे। उसी समय उसके घर पर चंद्रभान लुहारी आया और बताया कि उसके पिता धर्मेंद्र चोटिल अवस्था में पडे़ हैं। वह तुरंत घर से गांव की तरफ हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड लुहारी के पास पहुंचा तो देखा कि उसके पिता के सिर से खून बह रहा था। वह पिता को इलाज के लिए ले लिए हेलीमंडी लेकर आए, जहां से डॉक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। वह अपने पिता को फोर्टिस अस्पताल मानेसर गुरुग्राम लेकर आया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक को दो गोली लगी थी। सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से खाली खोल व कारतूस मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने कहा मरने से पहले पिता ने बताए लोगों के नाम
मृतक के बेटे आशीष चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में उसके पिता को जब एंबुलेंस में अस्पताल जा रहे थे तो उन्होंने उसे मुकेश, सुरेश, लक्ष्मण पुत्रान रावत व सुरेश उर्फ नीटु निवासी लुहारी, बालाजी धर्मकांटा लुहारी के मालिक राकेश निवासी गांव पाटोदा, अंकित भोड़ा कलां, कातिया भोड़ा कलां, गोविंद सरपंच पाटोदा के नाम बताए। जिन पर उनको शक था।


क्या कहती है पुलिस
एसीपी हैडक्वार्टर अनिरुद्ध चौहान का कहना है कि रविवार रात को लुहारी में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। हमलावरों ने धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति को दो गोली मारी थी, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सीआईए सहित अन्य पुलिस की टीमें बनाकर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed