{"_id":"65606afb9fdab909610e1e75","slug":"jhajjar-two-arrested-with-3-kg-600-grams-of-opium-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: 3 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, केस दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: 3 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, केस दर्ज कर जांच शुरू
Fri, 24 Nov 2023 02:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:50 PM IST
सार
पुलिस ने उनको रुकवाने का प्रयास किया तो वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना झज्जर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में कुंजिया चौक पर पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम का वजन 3 किलो 600 ग्राम मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हसनपुर निवासी नरेश और छोटुराम अफीम बेचने का काम करते हैं। वह दोनों बाइक पर हसनपुर से कुंजिया आएंगे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने कुंजिया चौक पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर में दो लोग बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकवाने का प्रयास किया तो वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनकी तलाशी ली तो बैग से पॉलीथिन निकले, जिसकी तलाशी लेने पर उनमें से अफीम मिली। उनका वजन करवाया गया तो वह 3 किलो 600 ग्राम मिली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन