{"_id":"66d6f9572dbaa6c5880e1bf0","slug":"jhajjar-two-accused-caught-illegally-carrying-english-liquor-in-alto-car-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: आल्टो गाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भरकर ले जाते दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: आल्टो गाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब भरकर ले जाते दो आरोपी काबू
Tue, 03 Sep 2024 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:26 PM IST
सार
शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें झज्जर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की अवैध तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक अल्टो गाड़ी में शराब भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को आल्टो गाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाते हुए काबू किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिल व विजय निवासी बरहाणा अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। जो कुछ समय में अपनी गाड़ी में अवैध शराब भरकर गुढ़ा होते हुए शहर झज्जर की तरफ जाएंगे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना की पुलिस टीम ने रोहतक झज्जर रोड से गुढ़ा गांव की तरफ उतरती सड़क पर नाकाबंदी शुरू की।
विज्ञापन
आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखने लगे जो मिली सूचना के अनुसार कुछ समय के बाद उपरोक्त गाड़ियां थी। जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चेक किया तो उसमें दो लड़के बैठे हुए थे, जिनकी पहचान साहिल व विजय निवासी पर बरहाणा के तौर पर की गई।
विज्ञापन
इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां व 5 पेटी बियर की बरामद हुई।