फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Police stopped the work of fumigation in the temple of Guru Gorakhnath

Jhajjar: गुरु गोरखनाथ के मंदिर में धूने का पुलिस ने काम कराया बंद, पीर की मजार तोड़ने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

Sat, 05 Aug 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Aug 2023 11:44 AM IST
सार

नूंह हिंसा के बाद किसी प्रकार का विवाद उत्पन न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से काम को बंद कराया गया है। गुरु गोरख नाथ के मंदिर में भक्तों ने कहा कि मंदिर में धूने को तोड़ कर चार-पांच फूट दूरी पर बनाया जा रहा है। इस पर किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं है।

विज्ञापन
Jhajjar: Police stopped the work of fumigation in the temple of Guru Gorakhnath
गुरु गोरखनाथ का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के गाजी कमाल मंदिर के पीछे गली में पीर बाबा की मजार तोड़ने की सूचना पर शहर पुलिस दौड़ी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला। वहां पर गुरु गोरख नाथ मंदिर में पुराने धूने को तोड़ कर उसके स्थान पर साथ में ही नया धूना बनाने का काम चल रहा था लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस काम ने बंद करा दिया है। फिलहाल यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जिले में धारा 144 का दिया हवाला, फिलहाल काम शुरू न करने के आदेश
नूंह हिंसा के बाद किसी प्रकार का विवाद उत्पन न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से काम को बंद कराया गया है। गुरु गोरख नाथ के मंदिर में भक्तों ने कहा कि मंदिर में धूने को तोड़ कर चार-पांच फूट दूरी पर बनाया जा रहा है। इस पर किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं है।
विज्ञापन


कहा फिलहाल बनाए रखें यथा स्थिति
मामले की सूचना पर शहर पुलिस थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति है। फिलहाल काम को रोकने के लिए कहा गया है। ताकि किसी प्रकार को कोई विवाद न हो। अब एहतियात के तौर पर काम बंद कर दिया है। वैसे भी जिले में धारा 144 लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed