{"_id":"574f37fb4f1c1ba409108e3f","slug":"jhajjar-news-murder-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले खाने में मिलाई नींद की गोलियां फिर बेटी को गला रेत मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले खाने में मिलाई नींद की गोलियां फिर बेटी को गला रेत मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
हत्यया
- फोटो : buraeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ी जसोर में एक पिता ने बेटी की सोते समय तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात से पहले उसने शाम के वक्त घर में बने खाने में नींद की गोलियां भी मिला दी थी। खाना खाने के बाद सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए तो पिता ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। खाने में डाली गई दवा का असर मां-बेटे के स्वास्थ्य पर भी पड़ा। बेसुध अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। भाई राजेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची हत्यारोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है।
हरिप्रकाश जो कि खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटी व छोटा बेटा है। उसकी बड़ी बेटी सीमा गांव के ही राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। हाल ही में उसने परीक्षा दी है। उसकी मंझली बेटी भी कॉलेज में ही पढ़ती है, जबकि बेटा रवि 12वीं कक्षा का छात्र है। हरिप्रकाश की पत्नी राजबाला गृहिणी है। मंगलवार की शाम को हरिप्रकाश ने प्लानिंग के तहत खाने में कई गोलियां डाल दी। इसके बारे में किसी को पता नहीं चला। उसकी पत्नी, बड़ी बेटी सीमा व बेटे रवि खाना खाकर सो गए। जबकि छोटी बेटी ने घर में बनी सब्जी नहीं खाई बल्कि वह अपने चाचा के घर से लाई सब्जी से रोटी खाकर सो गई। रात के समय जब वे गहरी नींद में सो रहे थे तो हरिप्रकाश ने बड़ी बेटी सीमा जो कि बेड पर सो रही थी उस पर तेजधार हथियार से गले पर कई वार किए। गले के पास गहरा घाव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिप्रकाश के भाई राजेंद्र को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी धीरज कुमार, थाना प्रबंधक रणधीर सिंह, आसौदा चौकी प्रभारी अमित कुमार व एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू की।
क्या कहती है पुलिस
चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया चरित्र संदेह को लेकर बेटी की हत्या की बात सामने आई है। लेकिन कई पहलुओं पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। हत्यारोपी नशे का आदी भी बताया गया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता का पता चल सकता है।
विज्ञापन
नशा करने से टोकती थी बेटी
सिविल हास्पिटल में पोस्टमार्टम कराने के लिए आए हुए परिवार के सदस्यों व कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी हरिप्रकाश नशे की लत का आदि है। वह परिवार के साथ झगड़ा करता रहता है। मां के साथ होने वाली मार पिटाई को लेकर बड़ी बेटी अक्सर पिता को टोक देती थी। जिसको लेकर ही हरिप्रकाश ने उसका कत्ल किया है। लड़की का चरित्र किसी भी तरह से गलत नहीं था।