फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, mpt kit, jhajjar

मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दर्जनभर एमटीपी किट बरामद

Fri, 21 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news, mpt kit, jhajjar
Drugs - फोटो : Times of India
पिछले लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेरी के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान वहां से एक दर्जन के करीब एमटीपी किट बरामद की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह छापा सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़ के नेतृत्व में मारा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम में डॉ. राकेश डिप्टी सिविल सर्जन, डॉ. आंचल, डॉ. सरिता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

छापा मारने आई टीम ने बताया कि विभाग को काफी समय शिकायतें मिल रही थी कि कस्बा बेरी में कादयान मेडिकल स्टोर पर गर्भपात में प्रयोग होने वाली किट बिक्री के लिए लाए जाते हैं। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को पहले तो उक्त मेडिकल स्टोर पर एक प्रवासी व्यक्ति को नकली ग्राहक बना कर भेजा। जिसने मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर एक एमटीपी किट को मोलभाव कर ले भी लिया। लेकिन बाद में जब छापा मारने गई स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने दुकान पर भेजे गए इस नकली ग्राहक से किट बरामद कर कागजी कार्यवाही किए जाने व गवाह बनाने की बात की गई तो यह प्रवासी व्यक्ति घबरा गया और उसने किसी भी प्रकार के कानूनी पचड़े में न पड़ने की बात स्वास्थ्य विभाग की इस टीम को कही। मामला हाथ से खिसकता देख स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने एक अन्य ग्राहक को एमटीपी किट लेने के लिए भेजा। लेकिन उक्त मेडिकल स्टोर के संचालक ने यह कह कर एमटीपी किट देने से इनकार कर दिया कि अभी उसके पास एमटीपी किट है और दो-तीन दिनों बाद आएगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त मेडिकल स्टोर पर पहले से ही छापा मारने के लिए तैयार थी। टीम ने मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर दुकान में रखी दवाईयां जब खंगालनी शुरू की तो टीम को दुकान से ही 11 एमटीपी की किट बरामद हुई। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राकेश ने बताया कि बेरी में कादयान मेडिकल स्टोर पिछले लंबे समय से एमपीटी किट बेच रहा है। वीरवार को कादयान मेडिकल स्टोर पर विभाग की टीम ने छापा मारा तो वहां से दर्जन भर एमपीटी किट बरामद की गई। उन्होंने बताया कि कोई भी स्टोर यह किट नहीं रख सकते ओर न ही बेच भी नहीं सकते अगर जिसको परमिशन होती उसको पूरा रिकार्ड रखना पड़ता है और इसके पास कोई रिकार्ड नहीं मिला। ड्रग्स व एमटीपी तहत पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं स्टोर मालिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने उसी समय दुकानदार को काबू कर मौके पर पुलिस को बुला लिया। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बेरी में कादयान स्टोर पर छापा मारा गया था और स्टोर संचालक के खिलाफ एमटीपी एक्ट व ड्रग्स के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed