फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Nephew killed uncle for four kanals of land

Jhajjar: चार कनाल जमीन के लिए भतीजे ने की चाचा की हत्या, भिंडावास झील में बुजुर्ग के शव मिलने का मामला

Wed, 06 Mar 2024 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 09:35 PM IST
सार

चार कनाल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा की हत्या की थी। आरोपी भांजे ने ही गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Jhajjar: Nephew killed uncle for four kanals of land
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के भिंडावास झील में मिले बुजुर्ग के शव मामले में पुलिस ने उसके ही गोरिया निवासी भतीजे संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संदीप ने परिवार वालों के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करके उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से भिंडावास झील में डाला दिया था। वारदात की वजह संदीप व उसका परिवार हैं, जोकि बुजुर्ग महेंद्र से उसकी चार कनाल जमीन अपने नाम कराना चाहते थे, लेकिन महेंद्र ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को झज्जर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि संदीप निवासी गोरिया झज्जर ने शिकायत में बताया कि उसका ताऊ महेंद्र सिंह काफी दिन से मकान में अकेला रह रहा था। 27 फरवरी को बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं आया। काफी तलाशने के बाद उसका पता नहीं चला।

शक जाहिर किया था कि उसके ताऊ को किसी अज्ञात ने अनजान जगह पर छुपा रखा है। शिकायत पर पुलिस ने थाना साल्हावास में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। चौकी में तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश की टीम गुमशुदा की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भिंड़ावास झील में पुलिया के सामने एक डेड बॉडी कपड़े में लिपटी मिली है।


वहीं गांव वालों से पता चला कि महेंद्र गायब नहीं हुआ बल्कि उसके घर वालों ने मारकर शव को कहीं छुपा दिया है। महेंद्र को तलाशते हुए भिंडावास झील पर ग्रामीण पहुंचे तो पुलिया के नीचे से पानी बह रहा था। यहां मिट्टी के टीले के साथ एक काली रंग की तिरपाल में कुछ चीज बंधी थी। उसके नजदीक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कपड़े बांधकर डाले हुए थे।

पुलिस ने तिरपाल व कट्टे को बाहर निकाल कर देखा तो तिरपाल में महेंद्र निवासी गोरिया का शव बंधा था। महेंद्र के सिर में आगे-पीछे चोट लगी थी। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि मृतक के भतीजे संदीप ने परिवार वालों के साथ मिलकर चाचार की हत्या कर उसके शरीर को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से भिंडावास झील में डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed