{"_id":"57153de04f1c1b29648b4921","slug":"jhajjar-hindi-news-cm-window-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से जोहड़ की खुदाई करने पर सीएम विंडो में शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से जोहड़ की खुदाई करने पर सीएम विंडो में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोहड़ की अवैध रूप से खुदाई करने पर ग्रामीणों ने सोमवार को इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सारा गोरखधंधा सरपंच की देख रेख में किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार मातनहेल ब्लॉक के गांव खानपुर कलां में चार दिन से अवैध खनन का कार्य चल रहा है। जिसके कारण ग्राम पंचायत को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण महावीर, सुनील, अनिल, प्रवीन, सुभाष, धर्मपाल व राजा ने बताया कि जोहड़ की खुदाई का कार्य मनरेगा के तहत होना चाहिए। ताकि लोगोें को रोजगार मिल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने सोमवार को सीएम विंडो में दी शिकायत में गांव के सरपंच पर भी मिट्टी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणोें का कहना है कि ये सब कार्य सरपंच की मिलीभगत से हो रहा है। मिट्टी को जोहड़ से निकालकर खेता में किसानों को बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत बीडीपीओ मातनहेल को भी दे दी गई है।
फिलहाल जोहड़ की खुदाई का कार्य रुकवा दिया गया है। आगे आदेशानुसार कार्रवाई कि जाएगी।
अजीत चहल, बीडीपीओ मातनहेल
विज्ञापन
फिलहाल जोहड़ की खुदाई का कार्य रुकवा दिया गया है। आगे आदेशानुसार कार्रवाई कि जाएगी।
अजीत चहल, बीडीपीओ मातनहेल