{"_id":"65dca539b1b99cce020ebffb","slug":"jhajjar-financier-committed-suicide-by-shooting-got-married-3-months-ago-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: जन्मदिन मनाने के बाद फाइनेंसर ने गोली मारकर की आत्महत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: जन्मदिन मनाने के बाद फाइनेंसर ने गोली मारकर की आत्महत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी
Mon, 26 Feb 2024 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:20 PM IST
सार
मृतक फाइनेंसर की 3 माह पहले शादी हुई थी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भिजवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन बेरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के गांव डीघल में अज्ञात कारणों के चलते एक फाइनेंसर ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव डीघल निवासी फाइनेंसर रवि (26) के रूप में हुई। युवक ने खुद को गोली मारने की सूचना परिजनों को पता चला तो परिजन आनन-फानन युवक को रोहतक के निजी अस्पताल में लेकर गए। युवक ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना डीघल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव डीघल निवासी प्रदीप ने बताया कि रविवार रात 11 बजे अपने कमरे में सो रहे थे। तभी उसकी पुत्रवधू साक्षी ने आकर बताया कि रवि ने अपने सिर में गोली मार ली है।
विज्ञापन
रवि के पिता ने जब कमरे में जाकर देखा तो रवि बैड पर पड़ा हुआ था और सिर से खून बह रहा था। साथ में पिस्तौल भी पड़ी हुई थी। घटना के बाद परिजन रवि को रोहतक के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां रवि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 माह पहले हुई थी शादी
बता दे कि मृतक रवि की 3 माह पहले शादी हुई थी और वह दिल्ली में फाइनेंस का काम करता था। परिजनों ने रविवार को मृतक रवि का जन्मदिन घर में मनाया था और जन्मदिन मनाने के बाद परिजन सब सो गए थे। रात करीब 11 बजे अचानक रवि ने अवैध पिस्तौल कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रवि का छोटा भाई भी फाइनेंस का काम करता है।
गांव डीघल में फाइनेंसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में हत्या के कारणों का पता नही लग पाया है, लेकिन परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के शव का रोहतक पीजीआई एमएस में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। -सज्जन सिंह, चौकी प्रभारी, डीघल।