फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, dead body, jhajjar news

इकलौते बेटे की लाश देख मां हुई बेहोश

Sat, 02 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 02 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, dead body, jhajjar news
मृतक - फोटो : bureau
इकलौते बेटे की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो बहनों के इकलौते भाई के पिता का भी कुछ साल पहले ही निधन हो गया था। ऐसे में परिवार को कौन संभालेगा। यह कहते हुए बहनें और मां रो पड़ती थी। परिजनों के इस करुण क्रंदन को सुन ग्रामीण भी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन



इकलौते लाडले का शव देखकर मां और बहनें बेहोश हो जाती होश में आते हीं उनकी चीखे फिर से चारों तरफ गूंजने लगती। वह एक दूसरे को सांत्वना दे रही थी। दोनों की ऐसी हालत को देखकर सभी का दिल पसीज रहा था। क्या, डॉक्टर, क्या नर्स और यहां तक कि पुलिस वालों की भी आंखें नम थी। अस्पताल में आए मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी जब यह करुण दृश्य देखा तो वो भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाएं। मामला गांव साल्हावास का है। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बालक नवनीत की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बाद में सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार साल्हावास के नवनीत पुत्र जितेंद्र को पिछले दिनों बुखार आया था। परिजनों ने इलाज के लिए उसे गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान नवनीत की मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक मासूम की मां प्रमिला ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की मौत चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से हुई है। प्रमिला के अनुसार इस मामले में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाहीं होनी चाहिए। जबकि चिकित्सकों की माने तो बालक की मौत अस्पताल में लाए जाने से दो घंटे पहले ही हो चुकी थी। क्योंकि जिस समय बालक को अस्पताल में लाया गया उस समय उसका शव काफी अकड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा पीड़ित मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शुक्रवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed