{"_id":"57e6b8654f1c1b4f5aa83aa0","slug":"jhajjar-crime-wine-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की नहीं होने दी जाएगी तस्करी: ललित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की नहीं होने दी जाएगी तस्करी: ललित
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शराब के ठेके पर देसी शराब की बिक्री और देसी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब की बिक्री अवैध है और नियमों की उल्लंघना है। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है सीआईए झज्जर इंचार्ज ललित कुमार का। सीआईए झज्जर इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा के दिशा- निर्देशानुसार सीआईए की टीम ने जिले में अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों, अवैध हथियार रखने वालों और इसके अलावा जुआ, सट्टा के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत उन्हें सफलता भी मिल रही है और इस कारोबार से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अंग्रेजी शराब के ठेके पर देसी शराब की बिक्री और देसी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब की बिक्री होना अवैध है। ऐसे में जो भी व्यक्ति या ठेकेदार ऐसा कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका यहीं प्रयास है कि पूरा जिला अपराध मुक्त हो और किसी तरह का अवैध कार्य न हो। इसके लिए सीआईए की विभिन्न टीमें जुटी हुई हैं। दिन हो या रात सीआईए द्वारा गठित टीमें विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर जमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के दिशानिर्देेश के अनुसार 10 सितंबर से 10 अक्तूबर तक यह विशेष अभियान रहेगा।
विज्ञापन