फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime , sdo, hajjar news

बिजली निगम के एसडीओ को दो साल की कैद, पांच हजार रुपये जुर्माना

Fri, 13 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 13 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2012 में बिजली का मीटर बदलने की एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए एसडीओ को कोर्ट ने दो वर्ष की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विजिलेंस इंस्पेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बादली के पॉवर हाऊस में बतौर एसडीओ कार्यरत रहे राजकुमार एसडीओ के खिलाफ वर्ष 2012 में दिल्ली निवासी परमिंदर ने शिकायत दी थी कि क्षेत्र में ही उसकी खेती की जमीन है। जिसमें ट्यूबवेल भी लगा हुआ है। शिकायत के अनुसार उक्त एसडीओ पर आरोप लगाया गया था कि उसके ट्यूबवेल का चोरी हुआ बिजली का मीटर लगाए जाने की एवज में एसडीओ राजकुमार फौजदार उससे पांच हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने एसडीओ को पांच हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। वीरवार को इसी मामले में आरोपी एसडीओ को दोषी करार देते हुए माननीय जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने धारा सात में दो वर्ष की जेल व पांच हजार रुपये जुर्माना और धारा 13 में भी दो वर्ष की सजा व पांच हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि दोषी ठहराए गए एसडीओ राजकुमार ने जुर्माने के दस हजार रुपये की राशि मौके पर अदालत में जमा करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed