फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, crashed vehicle, jhajjar news

एक घंटा, एक ही जगह, तीन बार भिड़े वाहन, जमकर विवाद

Sun, 06 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 06 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime, crashed vehicle,  jhajjar news
बस - फोटो : bureau
रोहतक-दिल्ली रोड पर पकोड़ा चौक से लेकर झज्जर मोड़ के बीच एक घंटे के भीतर तीन बार वाहन भिड़ गए। इन दुर्घटनाओं में कोई बड़ी हानि तो नहीं हुई, लेकिन वाहन चालकों के बीच विवाद हो गए। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक कार दिल्ली से रोहतक की तरफ जा रही थी। जब वह पकोड़ा चौक के पास पहुंची तो इसी बीच एक निजी कंपनी की बस से कार की साइड लग गई। कार चालक ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। कार चालक महिला के मुताबिक, बस ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में साइड मारी। ये तो गाड़ी की स्पीड कम थी, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। उधर, ड्रावइर ने बस के मालिक को बुलाया। बस मालिक और दूसरे पक्ष के बीच काफी देर तक बात चली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब 20 मिनट तक मामला गहराया रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ पाया। विवाद के दौरान बस के रेलवे मोड़ के नजदीक खड़े रहने से रोहतक-दिल्ली हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

फिर भिड़ीं गाड़ियां
यह मामला सुलझा नहीं था कि पांच मिनट के भीतर ही झज्जर मोड़ के पास एक ट्रक वाले ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार चालक और ट्रक चालक के बीच झगड़ा हो गया। यहां 15 मिनट तक खूब विवाद हुआ, जिससे दूसरे वाहन चालकों को बेहद दिक्कतें हुई थीं। समझौता होने के बाद यातायात सामान्य हुआ हुआ ही था कि सवा 12 बजे यहीं पर ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। एक घंटे के भीतर एक ही जगह पर तीन दुर्घटनाएं होने से लोग भी हैरान हैं। हालांकि तीनों ही घटनाओं में कोई बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन दूसरे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed