{"_id":"582cacb54f1c1b55369000a5","slug":"jhajjar-crime-catched-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के मोस्टवांटेड बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के मोस्टवांटेड बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसौदा के नव निर्वाचित सरपंच व उसके पिता की हत्या के मामले में वांछित तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला सीआईए पुलिस ने इन बदमाशों को वाहनों की लूट का षड्यंत्र बनाते हुए काबू किया। आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने बताया कि सीआईए बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक निरंजन सिंह के नेतृत्व में मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही संदीप कुमार, सिपाही लोकेश कुमार, सिपाही सुशील कुमार व सरकारी गाड़ी सहित चालक सिपाही मनदीप कुमार की टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के इलाका मे गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जस्ट कार में हथियार लैस सवार तीन युवक कुलासी मोड़ के पास गाड़ी अड़ाकर आने जाने वाले वाहनों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो सरकारी गाड़ी के आगे अड़ाकर हाथों में हथियार लिए तीन नौजवान लड़के नीचे उतरे। पुलिस को देखते ही वो भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
हथियार और कार बरामद
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू व जतिन निवासी आसौदा सिवान और रोहित उर्फ राजा निवासी मोखरा के रूप में हुई। तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से तीन देशी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस सहित लूट की वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा जेस्ट कार बरामद की गई। लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित पकड़े गए उपरोक्त तीनों बदमाशों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जमीन को लेकर की सरपंच व उसके पिता की हत्या
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पकड़े गए उपरोक्त तीनों बदमाशों ने प्राथमिक पूछताछ में गांव आसौदा में सरपंच व उसके पिता की हत्या के मामले, हथियारों के बल पर डरा धमकाकर जबरदस्ती गाड़ी छीनने व लूटपाट की अनेक वारदात करने का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन तीनों ने मिलकर पंचायती जमीन के विवाद के मामले की रंजिश रखते हुए गांव आसौदा सिवान के निर्वाचित सरपंच रामबीर व उसके पिता बलबीर सिंह की गोलियां मारकर हत्या की थी। एसपी के मुताबिक, उपरोक्त दोहरी हत्या के मामले के तीनों दोषियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा 25 /25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पांच कारें लूटी
तीनों मोस्ट वांटेड बदमाशों ने हथियारों के बल पर गाड़ी छीनने की पांच वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि जीतू व राजा ने हथियारों के बल पर बीते अक्तूबर माह में गांव मदीना जिला रोहतक के इलाका से एक टाटा जस्ट कार छीनी थी। जीतू व राजा ने जुलाई 2016 में हथियारों के बल पर बहादुरगढ़ के इलाका से एक स्विफ्ट डिजायर छीनी। जीतू, जतिन व राजा ने मिलकर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को गांव आसौदा के इलाका से लूटी। तीनों ने मिलकर हथियारों के बल पर एक स्विफ्ट वीडीआई कार को डीएलएफ गुरुग्राम के इलाके से सितंबर में छीनी। उपरोक्त तीनों आरोपियों ने मिलकर बीते अगस्त माह में दिल्ली के गांव जोंधी के एरिया से जबरदस्ती एक ईओन कार भी लूट ली थी।
अब एक और हत्या का रचा जा रहा था षड्यंत्र
पकड़े गए तीनों बदमाशों ने रंजिश के कारण दो व्यक्तियों की हत्या करने की षड्यंत्र का खुलासा करते हुए बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश के कारण उनकी गांव बोहर जिला रोहतक निवासी नारौतम की हत्या करने की योजना थी। वहीं गांव आसौदा सिवान के मृतक सरपंच रामबीर के नजदीकी उधम सिंह पुत्र कदम सिंह निवासी गांव आसौदा की भी हत्या करने की योजना थी। जिसके लिए वे पिछले काफी दिनों से मौका की फिराक में थे। अवैध हथियारों सहित लूट की कोशिश करते पकड़े गए उपरोक्त तीनों मोस्ट वांटेड इनामी बदमाशों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से तीनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।