{"_id":"58261f884f1c1b067fb3b4ad","slug":"jhajjar-crime-accident-4-dead-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में झज्जर जिले के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान में झज्जर जिले के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में हुए दर्दनाक हादसे में झज्जर जिले के चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजस्थान में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वीरवार की रात हुए इस हादसे में मृतक गांव गुभाना, रोहद और दुल्हेड़ा गांव के व्यक्ति हैं।
गुभाना गांव का पूर्व सरपंच महताब सिंह, रोहद गांव से अशोक और दुल्हेड़ा गांव से सोनू और देशलपुर से प्रधान विक्रम अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ गुजरात में शादी समारोह में जा रहे थे। जब वह जोधपुर जिले से गुजर रहे थे तो अचानक उनकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। रात के समय ही राहगीरों की मदद से पांचों को जोधपुर के अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में पूर्व सरपंच महताब सिंह, अशोक, दुल्हेड़ा के सोनू और उनके एक अन्य रिश्तेदार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि देशलपुर के प्रधान विक्रम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। विक्रम की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की सुबह मिली।
सूचना मिलते ही गुभाना, रोहद और दुल्हेड़ा गांव में मातम पसर गया और परिजन जोधपुर पहुंचकर मृतकों की पहचान की। पहचान के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतकों में महताब सिंह गुभाना गांव का सरपंच रह चुका है और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करता रहा है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं रोहद का अशोक ट्रांसपोर्ट और दुल्हेड़ा का सोनू प्रोपर्टी का काम करता था। वहीं, गंभीर रूप से घायल विक्रम देशलपुर गांव का प्रधान है। चार लोगों की जोधपुर में हुई दर्दनाक मौत के बाद गांवों में सन्नाटा पसर गया है।