{"_id":"581e33b34f1c1bab314396da","slug":"jhajjar-crime-45-chain-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को गांव लौट रहे बाइक सवार से लूटे 45 हजार, चेन और बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को गांव लौट रहे बाइक सवार से लूटे 45 हजार, चेन और बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव खुड्डन मोड़ पर शुक्रवार देर शाम कुछ युवकों ने एक बाइक सवार से 45 हजार रुपये, सोने की चेन और बाइक लूट ली। वारदात उस समय हुई, जब युवक झज्जर से अपने गांव खुड्डन जा रहा था।
गांव खुड्डन का रहने वाला संदीप शुक्रवार को झज्जर किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद जब वह बाइक पर वापस अपने गांव जा रहा था तो उसी दौरान ही गांव खुड्डन मोड़ के पास पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसकी बाइक को रुकवाया। आरोप है कि पहले तो इन युवकों ने संदीप को पीटा और बाद में उसकी जेब से 45 हजार रुपये, सोने की चेन, बाइक लूट ली और फरार हो गए। बाद में संदीप ने अपने साथ हुई इस वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी कराई, लेकिन लुटेरे पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई सुराग नहीं लग पाया था।