{"_id":"6713df235b789f55280c563a","slug":"jhajjar-case-registered-against-two-farm-owners-for-burning-crop-residue-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: फसल अवशेष जलाने पर दो खेत मालिकों पर केस दर्ज, कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: फसल अवशेष जलाने पर दो खेत मालिकों पर केस दर्ज, कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे
Sat, 19 Oct 2024 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
बेरी खास गांव में पराली जलाने के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। कृषि अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बेरी खास गांव में शनिवार को धान के खेत में कटाई उपरांत पराली जलाए जाने के मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दो खेत मालिकों के खिलाफ बेरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के डीडीए डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि विभाग को गांव बेरी खास के धान के खेतों में धान की फसल कटाई उपरांत अवशेषों में आग में लगाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर संबंधित किसानों से संपर्क कर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव बेरी खास में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत बेरी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जांच में पाया गया कि युद्धबीर निवासी गांव बेरी खास जलाया ने लगभग एक एकड़ में अवशेष जलाए हुए थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार किसान बिजेंद्र गांव बेरी खास ने लगभग दो एकड़ में फसल अवशेष चलाए हुए थे। उप कृषि निदेशक डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने किसानों से अपील की वे अपने खेतों में धान की कटाई उपरांत बची हुई पराली को कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए तरीकों से अपने खेत में ही मिलाए ऐसा करने पर किसानों को हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।