फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Bike riders attacked two youths with knives and looted mobile phones

Jhajjar: बाइक सवारों ने चाकू से वार कर दो युवकों से मोबाइल छीने, रेवाड़ी के रहने वाले हैं पीड़ित

Fri, 13 Oct 2023 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी रेवाड़ी क्षेत्र की भाषा बोल रहे थे। 

विज्ञापन
Jhajjar: Bike riders attacked two youths with knives and looted mobile phones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के पाटौदा गांवस्थित हनुमान मंदिर के पास नकाबपोश युवकों ने बाइक सवार दो युवकों का रास्ता रोककर उन पर चाकू, डंडों से हमला कर मोबाइल लूट लिए और उनकी बाइक की चाबी निकालकर फरार हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रेवाड़ी के गांव टहना दिपालपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस मेंशिकायत दी है कि वह एडीदास वेयरहाउस हारी में एमएचई की नौकरी करता है। 13 अक्तूबर की अल सुबह चार बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक पर घर के लिए चले थे। कंपनी कार्यालय से करीबन दो किलोमीटर पाटौदा की तरफ चले थे।
विज्ञापन


जब वह नहर पार कर हनुमान मंदिर से निकले तो अचानक तीन नकाबपोश युवक बाइक सवारों ने अपनी बाइक को उनकी बाइक के आगे अड़ा दिया। उसमें से एक युवक उतरकर आया और हाथ में लिए डंडे से मारपीट करने लगा। तभी दूसरा युवक आया और अपने हाथ में लिए चाकू से उन दोनों के गले पर वार किया, जिससे वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे युवक ने उनके दो मोबाइल फोन छीन लिए और अपनी बाइक से भाग गए। जाते समय आरोपी उनकी बाइक की चाबी भी साथ ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपी रेवाड़ी क्षेत्र की भाषा बोल रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed