फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Boxer Missed in Suspicious Conditions from Jhajjar of Haryana

झज्जरः दौड़ लगाने के लिए निकली अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Sat, 10 Oct 2020 12:02 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 10 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
International Boxer Missed in Suspicious Conditions from Jhajjar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में झज्जर के सिकंदरपुर रोड पर वीरवार देर शाम दौड़ लगाने गई अंतरराष्ट्रीय युवा महिला बॉक्सर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आधी रात तक परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इसके बाद खिलाड़ी के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी खिलाड़ी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत में नाबालिग खिलाड़ी के पिता ने बताया कि जूनियर लेवल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। वह जर्मनी, सरबिया और स्पेन जैसे देशों में भारत का परचम लहरा चुकी हैं।
विज्ञापन


वह केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है और उन्हें किसी भी अनहोनी की आशंका का डर सता रहा है। परिजनों ने बताया कि वह सिकंदरपुर मार्ग पर अभ्यास के लिए निकली थी, देर रात तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से इस संबंध में अन्य पुलिस थानों को भी सूचित किया गया है। पुलिस के साथ-साथ पारिवारिक स्तर पर भी उसकी तलाश की जा रही है।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस की तरफ से इस संबंध में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अन्य थानों में भी सूचना दी गई है। खिलाड़ी की तलाश के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- गौतम, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed