फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, protest in electricity department, jhajjhar/bahadurgrah

ग्रामीणों ने बिजली घर में पहुंचकर किया हंगामा

Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
hindi story, protest in electricity department, jhajjhar/bahadurgrah
electric department - फोटो : Bureau
 बिजली सब स्टेशन मे तकनीकी खराबी आने से पूरे क्षेत्र में बिजली व पानी के लिए हाहाकार मचा है। परेशान ग्रामीण बृहस्पतिवार को सब स्टेशन में पहुंचे और हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों को किसी तरह अधिकारियों ने शांत किया और समाधान के लिए 24 घंटे का समय मांगा। पिछले तीन दिनों से पूरे क्षेत्र में बिजली नहीं है। गुभाना और माजरी गांव में जहां बिजली के दर्शन भी नहीं हुए है, वहीं बाढ़सा, मुंडाखेड़ा, दरियापुर और लगरपुर गांव में दो-दो घंटे बिजली सप्लाई की गई है। बिजली कटों का कारण बादली सब स्टेशन में टीसी का फटना बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक के बाद एक गांवों के ग्रामीण बादली सब स्टेशन शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तीन दिन से जारी बिजली संकट को लेकर क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को भी अवगत कराया जिस पर मंत्री ने एसडीई खूबचंद को जल्द से जल्द टीसी ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टेशन में दो फीडर में से फीडर की टीसी मंगलवार को फट गई थी जिसके बाद से कई गांवों में दो दो घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है जबकि गुभाना और माजरी में बिजली की सप्लाई नहीं हो सकी है। क्षेत्र के जीरो कट गांव बाढ़सा में भी बिजली की किल्लत बन गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सब स्टेशन पहुंचने वालों में ब्लाक समिति सदस्य रामबीर ठेकेदार, पूर्व जिला पार्षद अमित गुभाना, दिलबाग सिंह, सत्तु ठेकेदार, दीपक, रामबीर, सतबीर सरपंच, अमित सरपंच सहित विभिन्न गांवों की पंचायत रही। ग्रामीणों के बिजली घर में हंगामे को रोकने के लिए एसडीई खूबचंद ने बिजली सप्लाई करने में हाथ खड़े करते हुए 24 घंटे का समय मांगा और ऊपरी अधिकारियों से भी ग्रामीणों की बातचीत करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में किल्लत

फीडर-2 में तकनीकि खराबी आने से मुंडाखेड़ा, लोहट, गुभाना, माजरी, दरियापुर और देवरखाना गांव में बिजली के किल्लत 3 दिनों से जारी है। उक्त गांवों में बिजली के अभाव मे पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। बृहस्पतिवार को बाढ़सा सहित सभी गांवों के ग्रामीण बिजली सब स्टेशन पहुंचे और खूब हंगामा किया।


क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीई खूबचंद का कहना है कि खराबी को ठीक कराने में इंजीनियर लगे हैं मगर टीसी न मिलने से बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकेगी। उन्होंने टीसी की कमी के लिए ऊपरी अधिकारियों को भेजा है जो कि शुक्रवार को उपलब्ध हो सकेगी। टीसी मिलने के बाद ही सभी गांवों में बिजली की सप्लाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed