फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, crime story, hiway 71, jhajjhar/bahadurgrah

तहसीलदार की गाड़ी व बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल

Sat, 07 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime story, hiway 71, jhajjhar/bahadurgrah
दुर्घटना - फोटो : Bureau
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे-71 पर टोल टैक्स फलाई ओवर के पास सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवक तहसीलदार की गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर में तहसीलदार की गाड़ी का अगला टायर फट गया और हादसे में तहसीलदार भी बाल-बाल बचे। बाइक सवार दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद को पटौदी जिला गुड़गांव में तहसीलदार के पद पर तैनात अजय कुमार अपनी नीली बत्ती लगी हुई सरकारी गाड़ी में सवार होकर झज्जर से रोहतक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान डीघल टोल टैक्स पहुंचने से पहले
विज्ञापन


फ्लाई ओवर रिटौली मोड़ के नजदीक तेज गति से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन खो दिया और उनकी गाड़ी झज्जर की ओर से जा रही तहसीलदार अजय कुमार की सरकारी गाड़ी से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तहसीलदार की गाड़ी का टायर फट गया। बाद में उन्हें राहगीरों की मदद से रोहतक पीजीआई ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान गांव जसौखेड़ी निवासी रणबीर, रिटौली निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।


तहसीलदार की गाड़ी की चपेट बाइक पर सवार दो युवकों के घायल होेने की सूचना मिली थी और हादसा हाईवे पर रिटौली मोड़ के पास हुआ है और दोनों युवक होश में नहीं है और जैसे ही घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

 जयभगवान दहिया, डीघल चौकी इंचार्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed