{"_id":"6427f8e0e45b43fcec08f1f5","slug":"havoc-of-speeding-in-bahadurgarh-bike-rider-collided-with-fortuner-car-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: फॉरच्यूनर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: फॉरच्यूनर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, किसान की मौत
Sat, 01 Apr 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:56 PM IST
सार
बादली निवासी देवेंद्र पुत्र करतार सिंह अपनी मोटर साइकिल पर सवार हो अपने खेतों की ओर से गया था। शुक्रवार देर शाम को वह पेलपा रोड से गुजर रहा था तो एक फॉरच्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर में देवेंद्र को गहरी चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बहादुरगढ़ के बादली में पेलपा रोड पर एक फॉरच्यूनर गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के बाद फॉरच्यूनर गाड़ी को चालक भगा ले गया। मृतक की पहचान बादली निवासी देवेंद्र के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
खेतों से आ रहा था किसान
बादली निवासी देवेंद्र पुत्र करतार सिंह अपनी मोटर साइकिल पर सवार हो अपने खेतों की ओर से गया था। शुक्रवार देर शाम को वह पेलपा रोड से गुजर रहा था तो एक फॉरच्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर में देवेंद्र को गहरी चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- झज्जर में सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सैनिक की मौत, दवाई लेने जा रहा था शहर
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अस्पताल में जांच कर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शनिवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात फॉरच्यूनर गाड़ी चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक देवेंद्र के भतीजे विजय की शिकायत पर पुलिस अज्ञात फॉरच्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।