{"_id":"67287bf444c1c56bc50f9909","slug":"haryana-migrant-woman-murdered-in-jhajjar-body-of-woman-found-at-a-closed-dhaba-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर में बंद होटल के बरामदे में मिला प्रवासी महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: झज्जर में बंद होटल के बरामदे में मिला प्रवासी महिला का शव, हत्या की आशंका
Mon, 04 Nov 2024 01:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:17 PM IST
सार
एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाकर प्रमाण जुटाए गए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला सहित दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। झज्जर-ग्वालिशन रोड पर बंद पड़े ढाबे में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में झज्जर-ग्वालिसन मार्ग पर स्थित हैप्पी होटल के बरामदे में प्रवासी महिला का शव बरामद हुआ है। महिला को चोट मारकर हत्या की गई है। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सूचना मिलने पर एसीपी अनिरुद्ध चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-ग्वालिसन मार्ग पर स्थित हैप्पी होटल के बरामदे में प्रवासी महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला प्रवासी है। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित दो को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है, जिसमें महिला की डंडे से मारपीट की जा रही है। आशंका है कि उसकी मारपीट से महिला की मौत हुई है।