{"_id":"2ae862e43fa70cc429fc0cc016814404","slug":"grp-launched-search-operation-in-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में जीआरपी ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में जीआरपी ने चलाया सर्च अभियान
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष के आगमन को ध्यान रखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस ने रेल वार्डनों के साथ मिलकर रविवार को स्टेशन परिसर मेें स्पेशल जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसके तहत ट्रेनों व प्लेटफार्म पर रखे अनेक लोगों के सामान को खंगाला कि कहीं उनमें शराब की बोतलें या फिर कोई अन्य नशीली चीजें व दूसरी आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं रखी हुई है।
विज्ञापन
करीब चार घंटे तक संयुक्त टीम ने अप व डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनें खंगाली। यही नहीं अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसने का कार्य भी हुआ।
सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर बाद तक यह सर्च अभियान चला। इसमें यहां के तीनों प्लेटफार्म, यार्ड, वेटिंग रूम, टिकट रूम, पार्किंग स्थल सहित आसपास के क्षेत्र में भी जांच की।
विज्ञापन
यही नहीं संदिग्ध यात्रियों के बैग व दूसरे सामान की भी उन्होंने जांच की। जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर इस तरह का अभियान चलाया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में पुरुष व महिला रेल वार्डन भी पुलिस का पूरा सहयोग करते हैं। महिला पुलिसकर्मी व महिला वार्डनों ने ट्रेनों में आरक्षित महिला बोगी की जांच की।
जो भी पुरुष उन्हें इन बोगी में यात्रा करते हुए मिला उन्हें उतारकर चेतावनी देते हुए दूसरी बोगी में बैठाया।