{"_id":"645c917604b42b3f550aeb33","slug":"grandmother-died-due-to-collision-of-unknown-vehicle-in-jhajjar-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: अज्ञात वाहन की टक्कर से दादी की मौत, पौता घायल, रोहतक दवाई लेने गए थे दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: अज्ञात वाहन की टक्कर से दादी की मौत, पौता घायल, रोहतक दवाई लेने गए थे दोनों
Thu, 11 May 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 12:26 PM IST
सार
झज्जर के गांव निवासी प्रिंस अपनी दादी 73 वर्षीय ओमवती को रोहतक से दवाई दिलवाने के लिए गया था। जब व वापस अपने घर आ रहे थे तो छारा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि प्रिंस को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झज्जर में नेशनल हाईवे 334 बी पर छारा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पौता घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की आगामी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार छारा गांव निवासी प्रिंस अपनी दादी 73 वर्षीय ओमवती को रोहतक से दवाई दिलवाने के लिए गया था। जब व वापस अपने घर आ रहे थे तो छारा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि प्रिंस को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
शहर के सामान्य अस्पताल में ओमवती के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - महावीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना दुजाना।
विज्ञापन