फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five people died in Jhajjar: A trolley loaded with straw overturned onto a car

हरियाणा में पांच लोगों की मौत: झज्जर में पराली के भूसे से भरा ट्रक कार पर पलटा, सिलानी गांव के पास हुआ हादसा

Tue, 23 Dec 2025 09:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 09:16 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में सिलानी गांव के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है। पराली के भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने आ रही एक कार पर जा गिरा। इस भयानक हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Five people died in Jhajjar: A trolley loaded with straw overturned onto a car
झज्जर में बड़ा हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में गुरुग्राम रोड पर फ्लाईओवर के पास तुड़े से भरा ट्रक साइड में जा रही आल्टो कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें चार उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर हैं जबकि एक मृतक सुरहा गांव का रहने वाला हैं। सूचना पाकर एसीपी सुरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दो हाईड्रा बुलाकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरहा गांव निवासी रामअवतार शेटरिंग का काम करता हैं और ठेके लेता है। इसका शेटरिंग लगाने का काम उटलोधा गांव में प्रीत शर्मा के घर पर चल रहा है। शाम को वह गांव में गया था। वहा से शाम को शेटरिंग पर लगे मजदूरों को लेकर वापस झज्जर के दिल्ली गेट पर छोड़ने अपनी कार पर आ रहा था। कार में रामअवतार के अलावा उत्तर प्रदेश निवासी पिंटू, मुन्ना, अखिलेश और जयबीर थे।
विज्ञापन




जब शाम को अभी गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो रेवाड़ी की तरफ से आ रहा तुड़े से भरा ट्रक गाड़ी के ऊपर पलट गया, जिससे कार सवार सभी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक पलटने से कार पूरी तरह से पिचक गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नजदीक से जा रहे हाईड्रा की मदद से ट्रक को उठाया गया। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed