फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   father in law side, step, murder accused, mother,

तीन बच्चों की हत्यारोपी मां नूतन का खुलासा, ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उठाया था कदम

Sun, 19 Mar 2017 12:50 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सर मेरा, मेरे पति के साथ झगड़ा हो गया था। क्योंकि पति होली के दिन शराब पीकर आया था। जब मैं पति के साथ झगड़ रही थी तो मेरी ननद पिंकी भी अपने भाई विनोद की तरफदारी कर रही थी, जोकि मुझे अच्छा नहीं लगा। इस पर मैंने अपनी ननंद पिंकी को उल्टा जवाब दिया तो पति ने मेरी पिटाई कर दी। इसी बात से मैंने बेइज्जती महसूस की और ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया। यह इकरारनामा तीन बच्चों की हत्या मामले में आरोपी बनाई गई उनकी मां नूतन ने पुलिस के सामने शनिवार को गिरफ्तारी के बाद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नूतन को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी नूतन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 मार्च की रात को बरहाणा गांव की नूतन ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा था कि वो अपने तीन बच्चों के साथ पानी के टैंक में डूबकर आत्महत्या कर रही है, उसे न्याय चाहिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और नूतन के घर पहुंची, जहां पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही नूतन अपने तीनों बच्चों को पानी के टैंक में डाल चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नूतन व तीनों बच्चों को टैंक से बाहर निकाला था लेकिन तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। इसके बाद नूतन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। जहां वह 13 मार्च की रात से ही उपचाराधीन चल रही थी। तीनों बच्चों की दादी सुदेश की शिकायत पर नूतन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। चिकित्सकों ने अनफिट करार दिए जाने के चलते पुलिस नूतन को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। शनिवार को चिकित्सकों ने जैसे ही नूतन को डिस्चार्ज किया तो पुलिस ने नूतन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद नूतन ने जो खुलासा किया, वो चौंकाने वाला था। नूतन ने केवल ससुरालियों को सबक सिखाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया होगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी नूतन को पीजीआई से डिस्चार्ज करते ही गिरफ्तार कर लिया गया। नूतन ने अपने बयान में बताया है कि उसने ससुरालियों को सबक सिखाने के लिए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। नूतन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, डीघल चौकी प्रभारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed