फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Extortion sought over phone from factory operator in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: फैक्टरी संचालक से मांगी रंगदारी, कॉल कर कहा- तुम्हें जान का खतरा है, 25 लाख का इंतजाम कर लो

Wed, 07 Dec 2022 12:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 12:20 PM IST
सार

कंपनी मालिक की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस कॉल डिटेल निकालकर जांच में जुटी है। उसके बाद ही पता चलेगा कि 25 लाख की रंगदारी किसने और क्यों मांगी।

विज्ञापन
Extortion sought over phone from factory operator in Bahadurgarh of Haryana
फोन पर मांगी रंगदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में फुटवियर फैक्टरी के संचालक को फोन कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हें जान का खतरा है। 25 लाख रुपये रखो। इस बात को मजाक में मत लेना और फोन काट दिया। 

विज्ञापन


कंपनी मालिक ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नांगलोई स्थित लक्ष्मी पार्क निवासी मनोज गुप्ता पुत्र नागपाल गुप्ता ने बताया कि वह एमआइई पार्ट ए के प्लाट नंबर 443 में हर्ष फुटवियर के नाम से द्वितीय फ्लोर पर फैक्टरी चलाते हैं। उसी प्लाट में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मेरे पिताजी की भी कंपनी है। ये दोनों कंपनियां हम तीन भाई व मेरे पिता नागपाल गुप्ता मिलकर संभालते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को रात करीब पौने आठ बजे उसके फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम मनोज बोल रहे हो तो मैंने हां बोला। इसी पर उसने कहा कि तुम चारों कंपनी वालों जान का खतरा है। तुम 25 लाख रुपये तैयार रखो। मैं तुम्हें 10 बजे फोन करूंगा और इस बात को मजाक में मत लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसने फोन काट दिया। इस पर वह घबरा गया। उसने अपने भाइयों व पिता को इस घटना के बारे में जानकारी दी। बाद में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।


पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी जय भगवान का कहना है कि जल्द ही फोन नंबर की कॉज डिटेल निकलवाकर आरोपियों  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसे सुराग लगाकर तुरंत पकड़ में लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed