फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration of farmers in Bahadurgarh, demand for compensation of land four times more than collector rate

Haryana: बहादुरगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, बृजभूषण की गिरफ्तारी व जमीन मुआवजे की मांग, एनएच 9 जाम

Wed, 14 Jun 2023 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 12:27 PM IST
सार

हरियाणा में कुरुक्षेत्र में किसानों का प्रदर्शन शांत हुआ तो बहादुरगढ़ में बृजभूषण की गिरफ्तारी, जमीन का मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते किसान नेशनल हाईवे डटे हुए हैं।

विज्ञापन
Demonstration of farmers in Bahadurgarh, demand for compensation of land four times more than collector rate
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में बृजभूषण की गिरफ्तारी, जमीन का मुआवजा कलेक्टर रेट से चार गुना अधिक देने व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने आज हरियाणा बंद का आह्वान किया था। जिसके चलते नेशनल हाईवे नंबर नौ आसौदा के पास सड़क जाम की, लेकिन पुलिसकर्मियों से बीच-बचाव करते हुए जल्द रास्ता खुलावा दिया। लेकिन, प्रदर्शनकारी बार-बार रोड जाम कर रहे हैं।

विज्ञापन




800 कर्मचारियों के हाथ में कानून व्यवस्था
वहीं रेल यातायात बाधित करने के लिए किसान रेलवे स्टेशन आसौदा से करीब 100 मीटर दूर फ्लाईओवर के पास भी डटे हुए हैं। इसके साथ ही गांव छारा के निकट नेशनल हाईवे नंबर 144 के टोल प्लाजा के पास भी किसानों ने रोड जाम किया है। यह प्रदर्शन किसान नेता रमेश दलाल अगुवाई में हो रहा है। वहीं पुलिस हाईवे से किसानों को हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला पुलिस की आज कंपनियों के लगभग 800 कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed