{"_id":"60fe39e25628e475112faf68","slug":"delhi-police-personnel-died-in-accident-at-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दिल्ली जा रहे पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरे, सिर के ऊपर से निकला टायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: दिल्ली जा रहे पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरे, सिर के ऊपर से निकला टायर
Mon, 26 Jul 2021 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:58 AM IST
सार
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खाचरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगमाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
झज्जर में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झज्जर में छूछकवास मार्ग पर ग्वालीशन गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। एक डंपर ने पुलिस वाले की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और डंपर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी और छूछकवास पुलिस को भी जानकारी दी गई।
वहीं हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को पीछे से आ रही गाड़ी के चालकों ने घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर की दो गाड़ियां व छूछकवास पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाचरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगमाल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। हर रोज की तरह सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वे ग्वालीशन गांव से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे जमीन पर गिरे तो गाड़ी का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया गया है। -जयवीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, छूछकवास।