फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of UP youth found in a closed room in Bahadurgarh

Haryana: बंद कमरे में मिला UP के संजय का शव, औंधे मुंह पड़ा था, गले में बंधी थी रस्सी, मुंह से निकला मिला खून

Fri, 17 Mar 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

शव छोटूराम नगर में किराए के कमरे में शव मिला है।  युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का था। गले में रस्सी बंधी थी और मुंह से खून निकला मिला। बीते दो-तीन दिन से संजय के कमरे का दरवाजा खुला नहीं था।

विज्ञापन
Dead body of UP youth found in a closed room in Bahadurgarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के बहादुगढ़ में लाइनपार क्षेत्र में छोटूराम नगर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रवासी युवक का शव मिला है। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। गले में रस्सी बंधी और मुंह से खून निकला मिला है। मौत के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लाइनपार थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के गांव राजपुरा का था। कुछ समय से यहां छोटूराम नगर में किराए पर रह रहा था। एमआईई स्थित एक चप्पल निर्माता फैक्टरी में काम करता था। बीते दो-तीन दिन से संजय के कमरे का दरवाजा खुला नहीं था। पड़ोसियों को दुर्गंध महसूस हो रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दुर्गंध बढ़ी तो कोई संजय के कमरे तक पहुंचा। कमरे के बाहर दरवाजे के नीचे से बहे हुए रक्त के निशान नजर आए। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम भी जांच करने पहुंची। इसके बाद शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। शव सड़ चुका था। इसलिए स्थानीय अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय की मौत की वजह फिलहाल सवाल बनी हुई है। उसके गले से रस्सी का टुकड़ा बरामद हुआ है। शव भी औंधे मुंह पड़ा था। मुंह से रक्त बहा हुआ मिला। संजय के पिता का नाम पोप सिंह है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। गांव से परिजन यहां पहुंचेंगे तो उनके बयान होंगे। संजय ने फदा लगाने की कोशिश की या उसकी मौत के पीछे किसी का हाथ है, इस तरह की कई चर्चाएं चल रही हैं। असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी।


लाइनपार थाने से जांच अधिकारी विजयपाल सिंह ने कहा कि छोटूराम नगर स्थित एक कमरे से युवक का शव मिला है। शिनाख्त हो गई है। अभी मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। परिजनों के बयान के बाद पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed