फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Daughter shot dead by father in Jhajjar of Haryana

झज्जर में बड़ी वारदात: हरियाणा पुलिस दरोगा ने बेटी व पत्नी को मारी गोली, बेटी की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 16 Nov 2021 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

आरोपी ने अपनी पत्नी व बेटी पर गोली चलाई। घायल महिला को गम्भीर हालात में पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Daughter shot dead by father in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मांडोठी में सोनीपत जिला पुलिस में कार्यरत गांव मांडोठी के निवासी एक दरोगा (ईएसआई) ने मंगलवार की शाम रिवाल्वर से अपनी बेटी व पत्नी को गोली मार दी। बेटी की मौत हो गई और पत्नी को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना प्रभारी बाबूलाल व मांडोठी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि ईएसआई ने वारदात के बाद खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी संत कुमार को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


गांव मांडोठी निवासी संत कुमार सोनीपत जिला पुलिस में ईएसआई के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह खरखोदा के निकट सैदपुर नाके पर तैनात है। मंगलवार को वह मांडोठी स्थित अपने घर पर था। शाम के समय दरोगा ने घर पर अपनी 18 वर्षीय बेटी शताक्षी को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शताक्षी के सिर में से गोली पार निकल गई। इसके बाद संत कुमार ने अपनी पत्नी सरोज पर भी गोली चला दी। सरोज ने बचने की कोशिश की लेकिन उसकी बाजू में गोली लग गई। सरोज चीखती हुई घर से बाहर भागी तो पड़ोसी इकट्ठे हो गए। पड़ोसी घर में गए तो संत कुमार की बेटी फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। पड़ोसियों ने शताक्षी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल सरोज को पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचाया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।  

वारदात के पीछे क्या कारण रहे इसका पता बयान दर्ज होने के बाद ही चल पाएगा। गोली सर्विस रिवाल्वर चलाई गई या फिर अन्य से यह भी जांच का विषय है। बयान दर्ज होने के बाद ही वारदात के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। -इंस्पेक्टर बाबूलाल, एसएचओ, थाना आसौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed