{"_id":"57a7893d4f1c1b356a2b9b04","slug":"crime-in-jhajjar-theft-case-increse-police-fail-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की हर कोशिश सफल, पुलिस की हर कोशिश नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की हर कोशिश सफल, पुलिस की हर कोशिश नाकाम
Jhajjar
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
एसपी जश्नदीप सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चोरों के होसले बुलंद बेखौफ होकर काट रहे हैं सटर, लूट रहे हैं दुकाने, दे रहे हैं चोरी की घटनाओं को अंजाम, हथियारों के बल पर राहगीरों से कर रहे बदमाशियां। अगर पुलिस प्रशासन से आमजन इस बारे में पूछने की हिमाकत करे तो कहा जाता है कि अपनी तरफ से आरोपियों का ेपकडने के लिए अलग से पुलिस टीम की व्यव्स्था की गई है। रात के समय राईडरों की ड्यूटी को बढ़ाया गया है। लेकिन ये जवाब कभी भी नहीं मिल पाता के दो दिन पहले हुई वारदातों के आरोपियों का तो गिरफ्तार कर लिया गया है, दो चार दिन में इन वारदातों के आरोपी भी हमारी गिरफ्त में होगें। इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को आज किसी भी चीज का भय नहीं है।
जो मन में आया कर डाला। जिसको चाहा मोहरा बना लिया। कपड़े का शौरूम हो या चलती गाड़ी, मोबाईल की दुकान हो या चारदीवारी के अंदर अलमीरा में रखे आभूषण जिस जगह मन चाहा उसी जगह हाथ साफ कर लिया। अब तो ऐसा लग रहा है कि अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाने के लिए पुलिस से ज्यादा चोर सक्रिय हैं। बीती रात गांव बांकरा के तीन घरों से नकदी सहित लाखों रूपए के आभूषण चोरी हो गए, चौथे घर में की जा रही चोरी की कोशिश सफल नहीं हो पाई। शुक्रवार रात को मोबाईल की दुकान का शटर उखाड़ कर चोर लाखों रूपए के मोबाईल उड़ा ले जाने में सफल रहे, कुछ समय बाद पुलिस को सूचना मिली की किसी कार सवार से झज्जर गुरूग्राम मार्ग पर हथियारों के बल पर 30 हजार रूपए की लूट को अंजाम दिया गया है। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुँची बदमाश फरार हो चुके थे।
कहने में तो पुलिस पीसीआर रातों को गश्त करती रहती है। लेकिन चोर बदमाश भी इन्ही सड़कों पर वारदातों को अंजाम देते हुए फरार हो रहे हैं। सवाल उठता है पुलिस इन केशों से कितने दिनों में पर्दा उठा पाएगी या फिर पीड़ितों के बयान लिख कर इसको भी फाइलों में रख देगी और आए दिन होने वाली वारदातों को रोक पाएगी। आमजन का मानना है कि अगर पुलिस अपनी जिम्मेदारी इमांनदारी से निभाए तो कोई अपराधी ऐसा साहस कर ही नहीं सकता। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही इस प्रकार की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है। ऐसे में आमजन का पुलिस प्रशासन से लगातार भरोशा कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में हुई चोरी व लूट की वारदातें
पहली वारदात 31 जुलाई को दिनदहाड़े पिस्तोल की नोक पर बदमाश दुकान से करीब 19 हजार के कपड़े लेकर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई दोपहर को करीब चार बजे के करीब पुराना बर्फखाना रोड पर स्थित आरडी कलैक्षन पर तीन युवक पहुंचे और रेडीमेड कपड़े देखने लगे। युवकों ने शोरूम से अपनी पसंद के करीब 19 हजार पांच सौ रूपए के कपड़े खरीद लिए। जब शोरूम संचालक देवेन्द्र पुत्र सज्जन सिंह ने उनसे खरीदे गए कपड़ों के रूपए मांगे तो युवकों ने देवेन्द्र पर पिस्तौल तान दी और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को बदमाशों ने चोरी व लुट की दो वारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात धर्म मार्किट स्थित एक मोबाईल की दुकान में हुई। शुक्रवार की रात चोरों ने इसी दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार सचिन ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान पर गया, तब दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। जब अंदर जाकर उसने देखा तो दुकान में रखे मोबाईल, मेमोरी कार्ड, चार्जर, कैश कार्ड सहित अन्य सामान गायब था। जिसके चलते उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। फिर वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी देखा, जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे थे।
दूसरी वारदात झज्जर गुरूग्राम मार्ग पर हुई। घटना के अनुसार नंदराम पुत्र लेखराम निवासी गांव गुडचर, जिला बीकानेर, राजस्थान अपनी कार में सवार होकर गुडगांव से झज्जर की ओर आ रहा था। जैसे ही उसकी गाड़ी शहर के बाहरी बाईपास के निकट पहुंची। तभी चार बदमाशों ने कार को ओवरटेक करते हुए रूकवा लिया और हथियारों के बल पर तीस हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित के अनुसार उसने वारदात की सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ शुरू की।
गांव बांकरा में हुई वारदात
चौथी वारदात गांव बांकरा में बीती रात को बदमाशों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना में चोर नकदी सहित लाखों रूपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। वहीं एक घर में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल नही हो सके। चोरी की एक ही साथ चार वारदातों के कारण गांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ हैं और ग्रामीणों ने गांव में पुलिस की गश्त लगाने की मांग की हैं। गांव में चोरी की घटना होने की सूचना बेरी पुलिस को दी गई।
क्या कहते हैं इनेलो नेता प्रतीम कुकड़ोला
इस बारे में सरकार व पुलिस प्रशासन से वारदातों पर काबू ना पाने पर गुस्साए इनेलो जिला ओफिस सैक्टरी प्रतीम कुकड़ोला ने कहा कि इस प्रकार की वारदातों पर काबू पाने में पुलिस प्रशासन के साथ साथ जन हितैसी नीतियों बनाने वाली सरकार भी नाकाम साबित होती जा रही है। उन्होने कहा कि अगर जिस प्रकार से कागजों में पुलिस की सक्रियता को झलकाने की कोशिश की जा रही है। अगर उसी प्रकार से पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए सड़को पर मौजूद रहे तो इन वारदातों को होने से पहले ही रोका जा सकता है।
वारदातों पर काबू पाने के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए गहनता से जांच जारी है। पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। जिले भर में 30 नाके लगाए गए है। कुछ आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के जरिए सधिंगता पाई गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जश्रदीप सिंह रंधावा, एसपी झज्जर