फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chain snatching, Chain snatching in Bahadurgarh, crime news, Bahadurgarh

चेन झपटने के लिए युवकों ने की हाथापाई, शोर मचाया तो भाग निकले

Sun, 21 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching, Chain snatching in Bahadurgarh, crime news, Bahadurgarh
चेन स्नैचिंग - फोटो : bureau

 क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार की दोपहर भी बस स्टैंड के पास कुछ अज्ञात युवकों ने एक महिला से चेन झपटने का प्रयास किया। उक्त युवकों ने हाथापाई भी की। भीड़भाड़ जमा हुई तो युवक मौका पाकर भाग निकले। महिला द्वारा पुलिस में लूट के प्रयास मारपीट की शिकायत दे दी गई है।

विज्ञापन


गुड़गांव के सिकंदरपुर निवासी तेजबीर ने अपनी बेटी पिंकी की शादी मांडोठी में कर रखी है। फिलहाल कुछ दिनों से पिंकी मायके में गई हुई थी। शनिवार को तेजबीर और उसकी पत्नी बाला देवी अपनी बेटी पिंकी को छोड़ने बहादुरगढ़ आए थे।
विज्ञापन


मांडोठी चौक जाने के लिए उन्होंने बस स्टैंड के पास से एक ऑटो पकड़ा, जिसमें उनके साथ दो युवक और चढ़ गए। उक्त युवकों ने पिंकी के गले से चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पिंकी ने तुरंत चेन को संभाला। युवकों ने चेन झपटने के लिए काफी प्रयास किया। पिंकी और उसके माता-पिता के साथ हाथापाई भी कर दी। इस दौरान चेन टूट गई। बदमाशों ने तेजबीर की ऊपर वाली जेब से पैसे भी निकाल लिए। जैसे ही भीड़ इकट्ठी हुई, उक्त युवक मौका पाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर पुलिस आती तो काबू में आ जाते बदमाश
पीड़ितों ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उनकी मानें तो करीब एक घंटे तक कोई पुलिस वाला नहीं आया। तेजबीर ने बताया कि यदि बस स्टैंड के आसपास पुलिस तैनात होती या कॉल करने के बाद पुलिस तुरंत आ जाती तो शायद वे बदमाश पकड़े जाते। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

यह बोली पुलिस
इस संबंध में जब सिटी पुलिस थाने में बात की गई तो पुलिस ने उक्त घटना को आपसी मामला बताया। बहरहाल जो भी हो, दोपहर तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, जिस चेन को झपटने की बात कही गई है, वह सोने की नहीं है।


बस अड्डे पर चौकी की दरकार
बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर रोजाना हजारों लोग आते हैं। कई बार यहां झगड़े सहित अन्य वारदात हो चुकी हैं। बेशक सिटी पुलिस थाना ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन कई बार जाम के कारण पुलिस को समय पर आने में दिक्कत हो जाती है। हालांकि पहले यहां पुलिस चौकी थी, लेकिन उसे बंद कर दिया गया। फिलहाल यहां पुलिस चौकी की खासी दरकार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed