फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered in Jhajjar for kidnapping and assaulting liquor contractor and demanding extortion

झज्जर: शराब ठेकेदार का अपहरण कर मारपीट कर रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Sep 2023 01:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Sep 2023 01:38 PM IST
सार

पीड़ित ने कहा कि मेरे कान के पास बंदूक लगाकर कई कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए और जबरदस्ती हर चीज की हां भरवाई। उन्होंने बोला कि 5 लाख रुपये दे और चला जा । रात को मेरे भाई को मेरे बारे में पता चला तो मेरा भाई पूछने आया तो मेरे भाई का फोन भी ले लिया और उसको भी धमकी दी।

विज्ञापन
Case registered in Jhajjar for kidnapping and assaulting liquor contractor and demanding extortion
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के शराब ठेकेदार का अपहरण कर मारपीट करने, रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज़ किया हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
कासनी निवासी प्रदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि 20 सितम्बर को सुबह वह उठा तो उसके पास मोनी का फोन आया। उसने अपने शराब के ठेके की उधार के हिसाब के लिए अपने आफिस में बुलाया। वह उसके आफिस के बाहर गया और उसको फोन किया कि अपने दस हजार रुपये ले जा तो वह बोला की प्रदीप आफिस के अंदर ही आ जा। वह पैसे देने उसके आफिस के अंदर चला गया। उसके आफिस के अंदर 10-12आदमी बैठे थे।
विज्ञापन


अंदर जाते ही उन्होंने उसकी गाडी की चाबी छीन ली और मोबाईल भी छिन लिया और मेरे साथ मारपीट की। मेरे गाडी को अपने ठेके पे ले जाकर उसमें शराब, सुल्फा रखकर लाए और उसकी विडियो बनाई और जातिसूचक शब्द बोलते हुए कहा कि तू बडा ठेकेदार हो गया कि अब तु दारु के ठेके भी लेगा। उन लोगों ने उसे पेशाब पिलाने की कोशिश की और उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे कान के पास बंदूक लगाकर कई कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए और जबरदस्ती हर चीज की हां भरवाई। उन्होंने बोला कि 5 लाख रुपये दे और चला जा । रात को मेरे भाई को मेरे बारे में पता चला तो मेरा भाई पूछने आया तो मेरे भाई का फोन भी ले लिया और उसको भी धमकी दी। मेरे भाई ने डर से पैसो के लिए हां भर ली। मेरा भाई बोला कि भाई को छोड दो और गाडी वापिस कर दो मैं तुम्हे 2 लाख रुपये अभी दे देता हूँ और बचे हुए 10 दिन में दे दूंगा।


वो मुझे दूसरी गाडी में बैठाकर मेरी कनपटी पर बंदूक रख के लाए और उसके भाई से 2 लाख रुपये लेने के बाद मुझे छोडा और धमकी दी कि अगर पुलिस में फोन किया तो हमें पता चल जाएगा और घर पर आकर दोनों भाईयों को गोली मार देंगे। पुलिस ने दो को नामजद कर केस दर्ज़ कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed