फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against two for taking hostage of CPCB officer in factory in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: सीपीसीबी के अधिकारी को फैक्टरी में बंधक बनाने का आरोप, दो पर केस दर्ज, उद्यमियों ने किया विरोध

Thu, 21 Apr 2022 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 01:17 AM IST
सार

चेकिंग के दौरान काम में बाधा डालने का भी आरोप है। उद्यमियों ने केस दर्ज करने का विरोध किया और दो घंटे तक चौकी में डटे रहे।

विज्ञापन
Case registered against two for taking hostage of CPCB officer in factory in Bahadurgarh of Haryana
फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई के खिलाफ पुलिस चौकी में इकट्ठे हुए उद्यमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक अधिकारी और हरियाणा के बहादुरगढ़ में फैक्टरी मालिक में बुधवार को विवाद हो गया। अधिकारी ने एक फैक्टरी मालिक व एक कर्मचारी पर चेकिंग के दौरान उसे बंधक बनाने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी। उधर, काफी संख्या में उद्यमी पुलिस चौकी में इकट्ठे हो गए और अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें तंग करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन


सीपीसीबी के वैज्ञानिक यतींद्र नाथ मिश्रा बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) के प्लॉट नंबर 708 में चल रही मशीनें बनाने वाली फैक्टरी में गए थे। इस बीच उनका फैक्टरी प्रबंधकों से विवाद हो गया। मिश्रा ने फैक्टरी मालिक रमेश यादव पर बुरा बर्ताव करने और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए फोन के जरिए उच्च अधिकारियों को शिकायत दे दी।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों की सूचना पर बहादुरगढ़ के एसडीएम भूपेंद्र सिंह और शहर थाना पुलिस फैक्टरी पहुंच गई। एसडीएम की देखरेख में पुलिस टीम अधिकारी मिश्रा व फैक्टरी मालिक को एमआइई पुलिस चौकी ले आई और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फैक्टरी मालिक रमेश यादव, कर्मचारी योगेश के खिलाफ सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने और उनको घेरे रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता आयोग के उड़नदस्ते के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बहादुरगढ़ में उद्योगों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रा ने बताया कि बुधवार को उन्होंने फैक्टरी के गेट पर उपस्थित व्यक्ति को अपना आई कार्ड दिखाया और फैक्टरी के निरीक्षण के लिए मालिक को बुलाने के लिए कहा। अंदर जाकर फोटोग्राफी शुरू ही की थी कि फैक्टरी मालिक ने बदसलूकी शुरू कर दी। सभी कर्मचारियों को बुलाकर मुझे घेर लिया व अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

पुलिस मिश्रा की शिकायत पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी तो कॉन्फेजरेशन ऑफ बहादुरढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के अध्यक्ष प्रवीन गर्ग, गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमी नवीन मल्होत्रा, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक रेढ़ू, आरबी यादव व अशोक मित्तल आदि उद्यमी चौकी में इकट्ठे हो गए।

फैक्टरी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का विरोध किया। उद्यमी करीब दो घंटे तक चौकी में डटे रहे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उद्यमियों का कहना है कि यतींद्र नाथ मिश्रा उद्योगों को परेशान करते हैं। प्लॉट नंबर 708 में चल रही फैक्टरी में भी उनसे आई कार्ड दिखाने को कहा गया तो उन्होंने नहीं दिखाया। झूठी शिकायत दे दी। जबकि यह फैक्टरी श्वेत श्रेणी की है। गणपति धाम के उद्यमी नवीन मोल्हेत्रा ने कहा कि फैक्टरी में आने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए उसका आई कार्ड देखना उनका अधिकार है। 

 

सीपीसीबी के वैज्ञानिक यतींद्र नाथ मिश्रा की शिकायत पर फैक्टरी मालिक और एक कर्मचारी के खिलाफ एफआइआई दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच में मिले तथ्यों के आधार पर होगी। -इंस्पेक्टर जयभगवान, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed