{"_id":"5929c9d14f1c1b4a01535a20","slug":"case-in-female-of-murder-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर पति की हत्या कराने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर पति की हत्या कराने का आरोप
amarujala/ jhajjar
Updated Sun, 28 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार स्थित छोटूराम नगर वासी एक महिला पर दत्तक पुत्र और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रापर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी महिला फरार है।
पुलिस के अनुसार छोटूराम नगर वासी मृतक रामलगन (50) और उसकी पत्नी कुंवल देवी के बीच काफी समय से प्रॉप्रटी को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण ये काफी समय से दोनों अलग रह रहे थे। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद कुंवल देवी ने अपने दत्तक पुत्र राजन और उसके मित्र विकास से रामलगन को ठिकाने लगाने की बात कही। जिसके बाद गत 24 मई को राजन और विकास रामलगन के घर पहुंचे। जहां दोनों किसी बात के बहाने रामलगन को ऊपर वाले कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट कर कपड़े से उसका गला दबा दिया। गला दबाने से रामलगन बेहोश हो गया। जिसे दोनों युवक मरा हुआ समझकर पीछे की दीवार से कूदकर फरार हो गए। शाम को जब रामलगन का बेटा मुकेश घर पहुंचा तो उसने अपने पिता को बेसुध अवस्था में पाया। जिसे मुकेश बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचा। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान रामलगन ने 26 मई की शाम दम तोड़ दिया। इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर राजन, विकास और कुंवल देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी।
राजन है दत्तक पुत्र
रामलगन परचून की दुकान चलाकर अपना गुजारा चला रहा था। वे चार बेटी और एक बेटे का पिता था। काफी लंबे समय से कुंवल देवी उससे अलग रह रही थी। जिस मकान में रामलगन रह रहा था, वह मकान कुंवल देवी के नाम है। इसी मकान के बीच दोनों में विवाद और अधिक गहरा गया था। कुंवल देवी के पास छोटी उम्र से राजन नाम का लड़का रहता है। दरअसल, राजन के माता-पिता की मौत हो गई थी इसलिए कुंवल ने ही उसकी परवरिश की थी।
विज्ञापन
पति पर उठाया था हाथ
लाइनपार थाना एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि राजन का एक दोस्त है विकास, जो लाइनपार के ही अशोक नगर में रहता है। उसका रामलगन व कुंवल देवी दोनों के घर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले विकास रामलगन के घर आया और उसकी पत्नी कुंवल देवी से समझौता कराने की बात कहकर उसे कुंवल देवी के घर ले गया। कुंवल देवी किसी काम से बाहर गई थी। जब वह घर आई तो अपने पति रामलगन को देखकर वह आग बबूला हो गई और रामलगन पर हाथ उठा दिया। जिसके चलते दोनों में काफी देर तक झगड़ा भी हुआ। इसके बाद कुंवल देवी ने विकास के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। बताया जा रहा है कि कुंवल ने रामलगन की मौत के लिए विकास को 30 हजार रुपये देने की पेशकश की थी। पुलिस के मुताबिक, रामलगन को ठिकाने लगाने के बाद विकास और राजन के बीच यह राशि आपस में आधी-आधी बांटने का समझौता हुआ था।
दो गिरफ्तार
उधर, लाइनपार पुलिस थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे के बयान पर महिला एवं दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों युवकों राजन और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। महिला फरार है। जल्द ही आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।