फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bijli nigam raid, fined 12 lac rupees

बिजली निगम की टीम का छापा, 12 लाख से अधिक का जुर्माना

Wed, 20 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 20 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की। टीम में पुलिस और आमजन साथ थे। टीम ने दस बड़े संस्थानों, होटलों, शोरूमों सहित अन्य स्थानों पर एक साथ छापा मारा।

विज्ञापन


इस कार्यवाही में निगम ने बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए कनेक्शन धारकों पर 12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। निगम के एक्सईएन एसजी वत्स ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें जानकारी मिल रही थी कि कुछ बड़े संस्थानों में बिजली चोरी हो रही है, जिससे निगम को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंनेे बताया कि इसके लिए पुख्ता सूचना एकत्रित करने के लिए आम नागरिकों की मदद भी ली। जिसके सहारे मंगलवार को निगम की 20 टीमें गठित की। जिन्होंने रेलवे रोड, दिल्ली रोहतक रोड सहित कई अन्य स्थानों पर एक साथ छापामार कार्यवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारी के अनुसार चोरी करने वालों पर काफी भारी-भरकम जुर्माना लगा है। एक्सईएन का कहना है कि बड़े स्तर पर पकड़ी गई बिजली चोरी के कारण कुछ लोगों ने उन्हें धमकी भी दी है। जिसके बारे में पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराया है।


उन्होंने कहा कि वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं है। जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। इसी के तहत एक साथ बड़े स्तर पर छापामार किया गया है। मंगलवार की कार्यवाही के दौरान दस जगह छापे मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed