फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Daylight robbery on Agra Canal Road; two rings snatched at gunpoint (or by brandishing a weapon)

Faridabad News: आगरा नहर मार्ग दिनदहाड़े लूट, हथियार दिखाकर दो अंगूठियां छीनी

Fri, 23 Oct 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Daylight robbery on Agra Canal Road; two rings snatched at gunpoint (or by brandishing a weapon)
बल्लभगढ़। फतेहपुर बिल्लौच से प्रहलादपुर माजरा की ओर आगरा नहर के रास्ते पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। एक बाइक सवार बदमाश ने हथियार दिखाकर लक्ष्मी नारायण से दो सोने की अंगूठियां छीन लीं। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह आगरा नहर के किनारे जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आरोपी आया। आरोपी ने उन्हें निशाना बनाया और हथियार दिखाकर धमकी दी। इसके बाद बदमाश ने उनकी दो सोने की अंगूठियां लूट लीं। लूटी गई अंगूठियों में से एक में कीमती हीरा जड़ा हुआ था। आरोपी ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आगरा नहर के रास्ते से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed