{"_id":"6ada65620bb0aaf5bb0aa28a","slug":"motorcyclist-dies-in-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-178726-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल-इन्हौंना मार्ग पर बाराबंकी के सराय गोपी के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार लल्लूप्रसाद (36) की मौत हो गई। वह बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के पूरे लोधे मगौवां गांव के निवासी थे और हैदरगढ़ स्थित एक ढाबे पर रसोइया का काम करते थे।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। लल्लू के भाई गुल्लू ने बताया कि उनका भाई बुधवार रात बाइक से ड्यूटी करने हैदरगढ़ जा रहा था। बाजारशुकुल-इन्हौंना मार्ग पर सराय गोपी के पास उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसे सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने वाहन का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक लल्लू ने हेलमेट पहन रखा था, जो हादसे के दौरान सिर से निकल गया।
विज्ञापन
सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाराबंकी के सुबेहा थाने की पुलिस को जानकारी दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई सुबेहा पुलिस करेगी।
लल्लू की मौत से पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति के सुबह घर लौटने की बात याद कर बिलख रही हैं। बेटे मुकेश कुमार और आयुष के साथ बेटी अंशिका भी पिता की मौत से गमगीन हैं। मां शांति बेटे को बुढ़ापे का सहारा बताते हुए रो रही हैं।