{"_id":"63518f7276986a1ed96d3ecd","slug":"bahadurgarh-stf-arrested-5-thousand-prize-crook-ashu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 5 हजार का इनामी बदमाश आशू, कई राज्यों में दर्ज हैं हत्या व डकैती के मुकदमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 5 हजार का इनामी बदमाश आशू, कई राज्यों में दर्ज हैं हत्या व डकैती के मुकदमें
Thu, 20 Oct 2022 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:42 PM IST
सार
आरोपी पर कई राज्यों में हत्या व डकैती के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी राजस्थान पुलिस का ईनामी भी है और अपराध की दुनिया में सक्रिय 18 वर्षों से है। वह करीब 13 साल से फरार था।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में बदमाश श्याम सुंदर उर्फ आशू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
13 साल से पुलिस पकड़ से दूर चल रहे पांच हजार के इनामी कुख्यात बदमाश श्याम सुंदर उर्फ आशू को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने काबू किया है। आशू पर अलग-अलग राज्यों में हत्या व डकैती के दर्जनभर संगीन केस दर्ज हैं। आरोपी को राजस्थान पुलिस का ईनामी मुजरिम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और उप-पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में बहादुरगढ़ एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने अतिवांछित अपराधी राजस्थान पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये के ईनामी बदमाश श्याम सुंदर उर्फ आशू निवासी गांव ईस्माईला जिला रोहतक को सांपला से काबू करने मे सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपी श्याम सुंदर लगभग 18 वर्ष से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आरोपी हत्या, लूट व डकैती के करीब दर्जन भर वारदातों में शामिल रहा है। बदमाश आशू को काबू करके बहरोड़ राजस्थान पुलिस की टीम के हवाले किया गया है। उस पर रोहतक, झज्जर, सांपला, रेवाड़ी, कैथल और राजस्थान के भिवाड़ी में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन