फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Firing on sarpanch husband who came to the wedding ceremony in Bupnia village

बहादुरगढ़: बुपनियां गांव में शादी समारोह में आए सरपंच पति पर फायरिंग, पूर्व सरपंच समेत तीन पर केस

Mon, 05 Dec 2022 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Dec 2022 09:10 PM IST
सार

गोली कॉलर को छूते हुए निकली। पीड़ित दोस्त के भाई की शादी में बुपनियां में आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bahadurgarh: Firing on sarpanch husband who came to the wedding ceremony in Bupnia village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ के बुपनियां गांव में रविवार की रात अपने दोस्त के भाई की शादी समारोह में पहुंचे नया गांव निवासी सरपंच के पति पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गया। आरोप गोयला कलां गांव के पूर्व सरपंच और उसके दो साथियों पर है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के नया गांव जाटान के सरपंच के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार रविवार की रात अपने दोस्त गांव बुपनियां निवासी नवीन के भाई की शादी में शामिल होने आया था। नवीन के मकान के नजदीक ही उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और फिर गांव के ही दोस्त साहिल, विकास, सचिन के साथ गली में आगे चल दिया।
विज्ञापन


प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुपनियां गांव की गली में गोयला कलां निवासी जयपाल उर्फ जेपी (पूर्व सरपंच), मोहित व गांव सराय औरंगाबाद निवासी साहिल सांगवान खड़े थे। इस दौरान जयपाल उर्फ जेपी ने प्रमोद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल के बट से उस पर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि उसकी जयपाल उर्फ जेपी के साथ रंजिश चली आ रही है। फायरिंग के वक्त वह जान बचाने के लिए भागा तो गांव के ही एक स्कूल के पास आरोपियों ने फिर से उस पर फायर किया। यह गोली उसके शर्ट के कॉलर को छूते हुए निकल गई। इस हमले में वह बाल-बाल बच गया। 


काले रंग की फॉरच्यूनर में भागे आरोपी
प्रमोद ने बताया कि इसके बाद आरोपियों के दो अन्य साथी वहां आ गए और आरोपियों को काले रंग की फॉरच्यूनर कार में बैठाकर भाग गए। प्रमोद ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर आसौदा थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed