फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Badli MLA Kuldeep Vats received death threats

Haryana: एक और विधायक को धमकी, बोले- हमने मूसेवाला को नहीं छोड़ा तो MLA की औकात क्या है

Sun, 10 Jul 2022 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 12:32 AM IST
सार

बादली विधायक कुलदीप वत्स को जान से मारने की धमकी मिली है। पटौदी स्थित निवास में घुसकर नौकर के साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। घटना के समय घर पर विधायक नहीं थे।

विज्ञापन
Badli MLA Kuldeep Vats received death threats
बादली विधायक कुलदीप वत्स को जान से मारने की धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बादली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी विधायक के पाटौदी स्थित निवास में घुसकर दी गई। हालांकि जब बदमाश घर पहुंचे तो विधायक घर पर नहीं थे। बदमाशों ने विधायक के नौकर को हथियार दिखाया, मारपीट की और विधायक के लिए धमकी देकर भाग गए। पटौदी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने बताया कि मामला शुक्रवार की दोपहर का है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। दिन में करीब 2 बजे 4-5 बदमाशों ने उनके पाटौदा निवास पर दस्तक देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलने वाले नौकर राजीव को बदमाशों ने गालियां देनी शुरू कर दी और उसके साथ मार पिटाई की। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने नौकर को पिस्तौल दिखाकर कहा कि विधायक कुलदीप वत्स ज्यादा बोलता है। उसको बता देना कि बदमाशों के बारे में ज्यादा न बोले। विधानसभा में भी वह बहुत बोलता है। हमने तो सिद्धू मूसेवाला को नहीं छोड़ा, वो क्या चीज है। उसको बता देना कि जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के अनुसार बदमाशों के जाने के बाद नौकर ने इस मामले की पूरी जानकारी घर में मौजूद उनकी पत्नी को दी। विधायक को भी अवगत करवाया गया।  विधायक ने गुरुगाम के एसपी और डीजीपी को घटना की पूरी शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विधायक ने रंगदारी मांगने की बात को नकार दिया है लेकिन जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस में दी है। विधायक ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन उन्हें दिया है साथ ही उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

विधायक का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों को खुले आम जान से मारने की धमकियां दी जा रही है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। आम लोगों और व्यापारियों की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है।

Badli MLA Kuldeep Vats received death threats
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विधायकों को धमकी का मामला एसटीएफ को सौंपा, केंद्र, प्रदेश के साइबर एक्सपर्ट जुटे 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधायकों को फोन पर धमकी मिलने का मामला एसटीएफ को दे दिया गया है। साइबर एक्सपर्ट आरोपियों का पता लगाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा अग्निपथ योजना का असली परिणाम चार साल बाद आएगा, लेकिन अग्निवीरों को प्रदेश में नौकरियों में प्राथमिकता देने का अपना रुख प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है।

उपमुख्यमंत्री शनिवार को साल्हावास गांव में नायब सूबेदार रविंद्र जाखड़ की प्रतिमा अनावरण के मौके पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान चौटाला ने कहा कि विधायकों को फोन पर धमकी मिलने के मामले में निरंतर निगरानी चल रही है। एसटीएफ को सारा मामला दे दिया गया है। उन विधायकों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इस तरह की काल दुबई नंबर से आती हैं। जिसको ट्रेस करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन केंद्र व प्रदेश के साइबर एक्सपर्ट उसमें लगे हुए हैं। जल्द ही उन तक पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed