फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attempts to mount vehicles on policemen when stopped for checking in Jhajjar

झज्जर: चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, पीछा किया तो किए फायर

Sat, 16 Apr 2022 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 01:11 AM IST
सार

बादली रोड पर कुलदीप चौक पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। हमले में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। पांच पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन
Attempts to mount vehicles on policemen when stopped for checking in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर शहर के कुलदीप चौक पर गुरुवार रात चेकिंग के लिए रोकने पर कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की और भाग गए । पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए । पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सहायक उपनिरीक्षक सतपाल, हवलदार राजकुमार, सिपाही नरेंद्र और सुनील, जिप्सी चालक सिपाही संजय ने दी शिकायत में कहा है कि वह लोग गुरुवार की रात बादली चौक पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब
विज्ञापन

एक बजे शहर की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो कार चालक कार उनके उपर चढ़ाने का प्रयास किया किसी तरह से वे लोग बचे।

कार में दो-तीन लड़के और बैठे थे जो बादली की तरफ भाग गए। उन्होंने कार का नंबर नोट करके उसका पीछा किया तो कार सवारों ने उनपर फायरिंग कर दी और बादली रोड से बाईपास पर चढ़कर रोहतक की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस टीम पर हमला करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नरेश कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed