फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accident

डिवाइडर से टकराकर पलटी फॉरचूनर, आर्मी के रिटायर्ड मेजर की मौत

Mon, 02 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 02 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accident

रिंग रोड बाइपास पर एक फॉरचूनर गाड़ी डिवाइडर से टकराकर तीन पलटी खाती हुई दूसरी तरफ रोड पर जा पलटी। हादसे में सेना के रिटायर्ड मेजर गुड़गांव निवासी तेज प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

गुड़गांव के पटेल नगर निवासी तेज प्रताप (45)  रिटायर्ड मेजर थे। रविवार को वह अकेले ही अपनी फॉरचूनर से रोहतक की ओर से गुड़गांव जा रहे थे। गाड़ी रिंग रोड पर बादली बाइपास चौक के कुछ पीछे ही थी कि वह अचानक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


गाड़ी इसके बाद तीन पलटी खाती हुई दूसरी तरफ रोड पर जा पलटी। इस बीच पास के ढ़ाबे पर खाना खा रहे कुछ लोगों ने गाड़ी को पलटते देखा तो वे दौड़कर मौके पर पहुुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दी और गाड़ी के अंदर फंसे मेजर को दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो वहां से एक मोबाइल फोन, 21 हजार 260 रुपये और कुछ जरूरी कागजात बरामद हुए।

पीछे छोड़ गए इकलौती बेटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने मेजर तेज प्रताप के मोबाइल फोन से परिजनों के नंबर तलाश कर उनको हादसे सूचना दी। वहां से मृतक के भतीजे ने बताया कि तेज प्रताप सेना के रिटायर्ड मेजर थे। वे फिलहाल गुड़गांव के पटेल नगर में रहते थे। सोहना में भी उनका मकान है। वे अपने पीछे इकलौती बेटी व पत्नी को छोड़ गए हैं। बेटी अभी स्कूल में पढ़ती है। मृतक के एक भाई हैं, जो कि अलग से व्यवसाय करते हैं।


सिर में चोट लगने से हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शी खाइका हरीन के मुताबिक वे रोहतक में हुई इनेलो रैली से लौटते समय ढ़ाबे पर खाना खा रहे थे। अचानक फॉरचूनर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वे साथियों के साथ दौड़कर मौके पर गए और गाड़ी का दरवाजा तोड़ा। गाड़ी में केवल चालक था। उसने सीट बेल्ट बांध रखी थी। हादसा नींद की झपकी की वजह से हुआ हो सकता है। हादसे में मृतक का सिर फट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed