फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेती में ध्यान देने की नसीहत दी तो पिता को पीट पीटकर मार डाला

खेती में ध्यान देने की नसीहत दी तो पिता को पीट पीटकर मार डाला

Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खेती में ध्यान देने की नसीहत दी तो पिता को पीट पीटकर मार डाला
चरखी दादरी/बाढड़ा। खेती की तरफ ध्यान देने को कहा तो सबसे छोटे बेटे ने सरिये से पीट पीटकर पिता की हत्या कर दी। बाढड़ा उपमंडल के गांव डुडीवाला किशनपुरा में शनिवार दोपहर का मामला है। पुलिस को सूचना देर रात दस बजे मिली। अटेला कलां चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर आधा दर्जन चोट के निशान हैं। पुलिस ने रविवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया। पत्नी की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटेला कलां चौकी प्रभारी एएसआई प्रवीन को शनिवार रात दस बजे सूचना मिली कि डुडीवाला किशनपुरा निवासी कृष्ण (60) घर पर मृत पड़ा है। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्ण के शव को अपने कब्जे में ले लिया। घर पर मृतक की पत्नी कौशल्या देवी और अन्य ग्रामीण मिले। एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव के सरपंच राजकुमार और पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोपहर दो बजे उसका सबसे छोटा बेटा बिजेंद्र (22) घर पर आया था। उस दौरान उसके पति कृष्ण ने उसे खेती की तरफ ध्यान देने की बात कही। इससे खफा होकर बिजेंद्र ने अपने पिता कृष्ण की सरिये से पिटाई कर मौके से फरार हो गया। पुलिस बयान में कौशल्या देवी ने बताया कि झगड़े के बाद वह किसी काम से गांव की तरफ चली गई। शाम करीब पौने आठ बजे जब वह लौटी तो उसे उसका पति कृष्ण मृत मिला।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक कृष्ण के भाई राजेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव में रहता है। कृष्ण ने खेत में ही अपना मकान बना रखा है। शनिवार को वह खेत में था और रात को उसे कृष्ण की मौत का पता चला। इसके बाद वह करीब चार किलोमीटर दूर स्थित कृष्ण के घर पहुंचा तो वह चारपाई पर मृत पड़ा था। राजेंद्र ने बताया कि कृष्ण के मुंह, कान और नाक से खून बह रहा था। वहीं, रात करीब सवा दस बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मौके पर एसएफएल की टीम बुलाई गई। एसएफएल टीम ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल की जांच की। इस दौरान अटेला कलां चौकी पुलिस ने मौके से एक लोहे का सरिया बरामद कर लिया। पुलिस ने शनिवार रात ही शव को दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के बया पर बेटे बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटे रहते हैं बाहर, छोटा बेटा रहता था पास
कृष्ण के भाई राजेंद्र और भांजे अजय ने बताया कि मृतक के तीन बेटे थे। बड़ा बेटा सोनू बंगलुरु में रहता है जबकि मंझला बेटा जितेंद्र रोहतक में रह रहा है। वह रोहतक में सेल्समैन का काम करता है। कृष्ण का छोटा बेटा बिजेंद्र अपने माता-पिता के पास गांव में ही रहता है। उन्होंने बताया कि बिजेंद्र दसवीं पास है और घर पर ही रहता है।

डेढ़ माह पहले भी हुआ था झगड़ा
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक कृष्ण के भांजे अजय ने बताया कि उसके मामा के साथ करीब डेढ़ माह पहले भी झगड़ा हुआ था। उस दौरान उसके पास फोन कर कृष्ण ने मामले की जानकारी दी थी। अजय ने बताया कि कृष्ण के पास करीब दस एकड़ जमीन थी। अभी तक खेतों से गेहूं की कटाई नहीं की गई है। चौकी प्रभारी एएसआई प्रवीन ने बताया कि मृतक ने शनिवार दोपहर अपने बेटे बिजेंद्र को कृषि कार्य में हाथ बटाने की बात कही थी और इससे नाराज होकर ही बिजेंद्र ने कृष्ण की हत्या कर दी।


पुलिस ने मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के बयान पर बेटे बिजेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मौके से लोहे का एक सरिया भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। - प्रवीन, एएसआई, अटेला कलां चौकी इंचार्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। - हुकम चंद, एसएचओ बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed