फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिले के एक गांव में 16 मार्च को फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने गुरुग्राम के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के एक गांव के एक युवक के खिलाफ नवंबर 2018 में गुरुग्राम में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में उसके पिता को भी धारा 120बी व 506 के तहत आरोपी ठहराया गया था। मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे। लेकिन समझौता सिरे न चढ़ने से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ये था मामला
मृतक का पुत्र गुरुग्राम में काम करता था। पिछले साल गुरुग्राम की एक लड़की के साथ उसके पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गुरुग्राम पुलिस ने उसके पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था और इस मामले में उसके पिता को भी धारा 120बी व 506 के तहत आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार किया था और वह इन दिनों जमानत पर आया हुआ था। 16 मार्च को उसने गांव की नहर के पास फंदा लगाकर जान दे दी थी। बताया जा रहा हे कि मामले में समझौते के प्रयास के लिए वे गुरुग्राम भी गए थे। लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ पाया। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 16 मार्च को 174 की कार्रवाई की थी और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया था। अब उसकी पत्नी के बयान गुरुग्राम के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना सदर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed