{"_id":"5c6c5297bdec227367367778","slug":"91550602903-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों और युवती पर बोला हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
चरखी दादरी। अटेला खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दिए बयान में अटेला खुर्द निवासी सराजू ने बताया कि वह अपनी बेटी सहित छोटे भाई अमिन के घर गया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन तीनों से मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी उन्हें घसीटकर गली में ले आए और उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।